फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में लापरवाही पर 10 सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मनरेगा में लापरवाही पर 10 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष श्रमिकों को कम काम देने की बात सामने आई है। सीडीओ के आदेश पर बीडीओ ने कार्रवाई की है। सुधार न लाने पर नवंबर के वेतन आहरण पर रोक लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने विकास खंडवार मनरेगा से विकास कार्यों की समीक्षा की। ग्राम विकास अधिकारी शशांक तिवारी ने 7138 के सापेक्ष 5750 मानव दिवस सृजित किए। ग्राम विकास अधिकारी प्रियांशु ने 5798 में 4070, ग्राम विकास अधिकारी लाल सिंह ने 17155 में 11041, सुभाष चंद्र ने 6002 में 3106, आदित्य कुमार ने 6505 में 4998, गिरजेश तिवारी ने 7108 में 4037, संजय कुमार ने 3252 में 2881, विमल कुमार ने 11641 में 10095, ओमकार सिंह ने 9564 में 8850 व शरद कुमार ने 3373 में 2795 से कम मानव दिवस सृजित किए। सीडीओ ने इस लापरवाही पर बीडीओ को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
बीडीओ ने सभी सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लें। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच-पांच बेहतर कार्य करवाए जाएं। इससे अधिक से अधिक लोगों को काम मिल सके। उन्होंने कार्य में सुधार न लाने पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें