फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ झोलाछापों को नोटिस जारी, मेडिकल स्टोर पर मरीजों का इलाज करते मिले कर्मचारी

विज्ञापन
निरीक्षण करते एसीएमओ डॉक्टर जेजे राम। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जगह-जगह दुकान खोलकर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। औचक निरीक्षण पर निकले एसीएमओ ने आठ झोलाछापों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर शुक्रवार को एसीएमओ डॉक्टर जेजे राम और अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल ने कस्बे में झोलाछापों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान जलालाबाद, जलालपुर पनवारा, निवाजीपुर, घमाइचऊ, अनौगी रोड, पाल चौराहा पर अप्रशिक्षित मेडिकल स्टोर और दुकान खोल कर मरीजों का इलाज करते मिले। इस दौरान कई झोलाछाप दुकानों को बंद कर भाग निकले।
एसीएमओ ने बताया कि आठ झोलाछापों को नोटिस जारी कर डिग्री और क्लीनिक पंजीकरण के दस्तावेज मांगे गए। पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज न मिलने पर इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें