फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अनुशासनहीनता सहन नहीं’

Sat, 09 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सपा की मासिक बैठक हुई, जिसमें ब्लाक प्रमुख चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए सभी ब्लाकों से आवेदन पहले ही आ चुके हैं। जिनको प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है। नाम प्रदेश नेतृत्व से ही फाइनल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता करने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रुख से इस दौरान सभी भली भांति वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी लाइन से हटकर कार्य करने वालों को किसी कीमत पर पार्टी में नहीं रखा जाएगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए।
विज्ञापन


सपा नेता नीलू यादव ने कहा कि हर ब्लाक के बूथ प्रभारी की बैठक बुलाकर उसकी समस्याओं से रूबरू हों। उन्होंने कहा कि बिना बूथ लेवल के कार्यकर्ता के बिना कोई भी चुनाव जीता नहीं जा सकता है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार ने बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में शिल्पी कटियार के पक्ष में मतदान करने के लिए पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों व पार्टी पदाधिकारियों को सहयोग करने के लिए आभार जताया। इस मौके पर सदर विधायक अनिल दोहरे, हाजी रईस, संजय दुबे, कैश खां, सतेंद्र यादव, भोले कुरैशी और रामसेवक बाथम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें