शहर के पांच इंटर कालेजों में शनिवार को नवोदय
विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 2,073 छात्रों ने अपनी
किस्मत अजमाने के लिए आवेदन किया था, पर परीक्षा की सख्ती को देखते हुए 513
छात्र शामिल नहीं हुए, जबकि 1,554 ने परीक्षा दी।
पांच केंद्रों पर हुई
परीक्षा में उड़नदस्ता टीम प्रभारी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एम
सक्सेना, जयवीर सिंह, अमित राज, प्रदीप कुमार ने शहर के कन्हैयालाल सरस्वती
विद्या मंदिर कालेज, सेंट जेवियर्स, लाला श्यामलाल इंटर कालेज, केकेसीएन
इंटर कालेज, कन्नौज पब्लिक स्कूल में परीक्षा आयोजित हुई।
इसमें स्टेटिक
मजिस्ट्रेट की ड्यूटी में नायब तहसीलदार रामकरन वर्मा, तहसीलदार सदर राजेश
कुमार व सेक्टर मजिस्ट्रेट में एसडीएम सदर सुनील शुक्ला को लगाया गया था। डीआईओएस
केपी सिंह यादव, बीएसए रामकरन यादव भी लगातार छापामारी करते रहे।
इसके
अलावा केंद्र पर कोई भी छात्र अनुचित साधन प्रयोग न कर सके, इसके लिए नवोदय
विद्यालय केंद्र पर्यवेक्षक के रूप में संजीव कुमार, कामता प्रसाद, संजना
श्रीवास्तव, एसके शर्मा, मीनाक्षी, आरती सिंह, एएन शर्मा, पंकज मिश्रा,
सीपी सिंह की ड्यूटी लगाई थी।
वहीं खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र चौधरी,
एनपीआरसी राकेंद्र सक्सेना, महेंद्र सिंह, आलोक मिश्रा आदि ने भी परीक्षा
व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान पुलिस फोर्स भी मुस्तैद रहा।