फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन आज से, कलक्ट्रेट में नहीं जाएगा वाहन

Mon, 23 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अशोक चंद्र ने मातहतों के साथ बैठक के बाद कलक्ट्रेट परिसर में लगाई गई बैरीकेडिंग व कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, एडीएम संतोष कुमार वैश्य, एसडीएम अरुण कुमार सिंह आदि रहे। कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए आने वाले समस्त उम्मीदवार गेट नंबर दो से दाखिल होंगे। इसके अलावा कलक्ट्रेट में कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, सहायक निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि छिबरामऊ विधानसभा के लिए नामांकन न्यायालय उप संचालक चकबंदी कक्ष संख्या 25 में होगा। इसी तरह, तिर्वा विधानसभा न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या दस कलक्ट्रेट कन्नौज में, कन्नौज विधानसभा के नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी कक्ष संख्या 10 में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें