फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीसरे दिन भी नहीं लगा गंगा में डूबे युवक का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन रविवार को भी पता नहीं चला। पीएसी कानपुर की फ्लड कंपनी ने गंगा के पानी में महादेवी घाट से लेकर दाईपुर घाट तक 10 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया पर पता नहीं चला है। उसके परिजन महादेवी घाट पर डटे हैं और पुलिस प्रशासन से बेटे का पता लगाने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिड़ियापुर निवासी अंकित कुशवाहा 14 मार्च की दोपहर रंग खेलने के बाद दोस्तों के साथ महादेवी घाट पर गंगा नहाने गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंकित के पानी में दोस्तों के साथ अठखेलियां कर रहा था, तभी वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। थोड़ी देर बाद वह नजरों से ओझल हो गया, जबकि दोस्त शोर मचाते रहे। मेहंदीपुर के गोताखोर गंगा में कूदे और काफी देर तक अंकित की तलाश करते रहे पर पता नहीं चला।
घटना की जानकारी पाकर सीओ सिटी कमलेश कुमार, सदर कोतवाल कपिल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी विनोद कुमार ने कानपुर से पीएसी की फ्लड कंपनी को बुलाया और दाईपुर घाट तक 10 किलोमीटर सर्च ऑपरेशन चलवाया। पुलिस कर्मियों ने मोटर वोट से गंगा के पानी में हर जगह तलाश की पर पता नहीं चला। उधर, परिजनों का हाल-बेहाल है। सीओ सिटी ने बताया कि रविवार देर शाम तक उसकी तलाश की गई। सोमवार को दाईपुर घाट से आगे कानपुर जिले के क्षेत्र में तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें