फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल में नाइट किंग विजेता

विज्ञापन
कन्नौज पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ऊंची कूद लगाता छात्र। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के कन्नौज पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरके पाठक रहे। सोलह प्रतियोगिताओं का आयोजित हुआ।
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में आकाश गुप्ता प्रथम, आनंद द्वितीय, अमन पाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम, प्रियंका द्वितीय व वैष्णवी तृतीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में आनंद प्रथम, अमन द्वितीय, आकाश तृतीय, बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, प्रियंका तृतीय रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में विरल अवस्थी प्रथम, आनंद द्वितीय, आकाश गुप्ता तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शिवांगी प्रथम, गौरी द्वितीय, जूली तृतीय रहीं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नाइट किंग टीम विजेता रही। क्रिकेट में कन्नौज किंग्स ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। चैंपियनशिप रागिनी, आनंद, आकाश गुप्ता, विरल अवस्थी, साक्षी, रश्मि ने हासिल की।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए कहा कि खेलों के जरिए भी भविष्य बनाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि शारीरिक रूप से दक्ष होने व स्वस्थ समाज बनाने में खेलों का बड़ा योगदान है। पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन ने कहा कि खेलों में हर छात्र-छात्रा को हिस्सा लेना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही प्रतिभा में निखार आता है। इस मौके पर प्रबंधक प्रदीप तिवारी, रजत तिवारी, अमरनाथ दुबे, वंदना तिवारी समेत स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें