सौरिख(कन्नौज)। बहादुरपुर गांव में गुरुवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन में आग लग गई। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को सकुशल वैन से बाहर निकाला।
तिर्वा रोड स्थित एक निजी विद्यालय की वैन सुबह बच्चों को लेकर जा रही थी। बहादुरपुर गांव में तकनीकी खराबी के चलते वैन में लग गई। इससे बच्चों में अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए बच्चों ने चीखना शुरू कर दिया। वैन चालक ने बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। इस बीच गांव के लोग पहुंच गए। यह वैन में लगी आग बुझाने लगे। वैन चालक ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को सकुशल वैन से बाहर निकाल लिया।
नगला वीरभान निवासी चालक सर्वेश कुमार ने बताया कि स्पार्किंग के कारण वैन में आग लगी थी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।