फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम मंडी में आढ़त की दुकान से चोरी, जंगला काट कर वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद डॉग स्क्वॉड। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। निगम मंडी स्थित आढ़त की दुकान का जंगला काटकर चोर एक लाख रुपये ले गए। गुरुवार सुबह मंडी पहुंचने पर व्यापारी को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। खोजी कुत्ते जैकी की मदद से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया गया। व्यापारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

नवीन मंडी के आढ़ती पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि वह बुधवार रात 11 बजे के करीब दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह लौटे तो जंगला टूटा हुआ था। चोरों ने जंगले के रास्ते कमरे में जाकर तिजोरी को तोड़कर एक लाख रुपये पार कर दिए। दुकान में चोरी की जानकारी पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। पुलिस ने छानबीन की। गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जानी, राजीव सिंह गौर ने पुलिस से घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें