फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना पर एसपी से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
फोटो:04: माता-पिता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद पीड़िता। संवाद
विज्ञापन
कन्नौज। कोतवाली तिर्वा क्षेत्र की नवविवाहिता खुशबू गौतम ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता को घर से निकालने और झूठे लूट के मामले में फंसाने की साजिश रचने की बात कही गई है। खुशबू ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली तिर्वा क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी खुशबू की शादी नौ फरवरी 2026 को के थाना बिधूना के जवाहरनगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के तीन माह बाद पति शराब पीकर मारपीट करने लगा। सास और ननदों ने भी उसे पीटकर घर से निकाल दिया। खुशबू के पिता ने शादी में करीब 10 लाख रुपये का दहेज दिया था। इसमें एक कार, सात लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण शामिल थे। खुशबू ने कोतवाली तिर्वा में शिकायत की। पति ने उसे दोबारा ससुराल ले जाने का दबाव बनाया।
पति ने खुशबू को धमकी दी कि वह उसे नौकरानी बनाकर रखेगा। उसने यह भी कहा कि उसे दूसरी जगह शादी करनी है। खुशबू ने 15 सितंबर को दोबारा कोतवाली तिर्वा में शिकायत दर्ज कराई। इससे नाराज होकर पति उसी दिन उसके गांव आया और शाम को खुद के साथ लूट की झूठी घटना का प्रार्थना पत्र दे दिया। पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें