फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएचओ की डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के न्यू जीटी नर्सिंगहोम मेें कन्नौज की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा कर नारेबाजी की। आरोप है डॉक्टरों के न आने पर ओटी अस्सिटेंट, नर्स और सफाई कर्मियों की मदद से डिलीवरी कराई गई। इस कारण जच्चा की हालत की गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गुड़गांव की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिठूर के मंधना निवासी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी देवा स्मिता (27) कन्नौज में सीएचओ हैं। गर्भवास्था के दौरान वह स्वरूपनगर स्थित न्यू जीटी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। शनिवार शाम पत्नी को दर्द शुरू हुआ तो अस्पताल ले गए। डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा गया लेकिन नहीं आए। ओटी अस्सिटेंट, नर्स और सफाईकर्मियों ने मिलकर पत्नी की नार्मल डिलीवरी कराई। नवजात की मौत होने की जानकारी बाद में दी। परिजनों ने अस्पताल के गेट पर बैठकर नारेबाजी की। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि नवजात का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसीएमओ डॉ रमित रस्तोगी ने बताया कि शिकायत मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें