कन्नौज। एसपी विनोद कुमार ने शुक्रवार की देर रात व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। इस फेरबदल में एक इंस्पेक्टर, 10 उपनिरीक्षक और छह सिपाहियों को नई तैनाती दी गई है।
पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार को साइबर थाने में स्थानांतरित किया गया है। मकरंदनगर चौकी इंचार्ज मनुज कुमार को हटाकर छिबरामऊ कोतवाली भेजा गया। एसआई शेखर सैनी को मकरंदनगर चौकी का नया प्रभार दिया गया है। विशुनगढ़ की कैरदा चौकी प्रभारी आलोक कुमार को मानीमऊ चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई। अश्वनी कुमार को कैरदा चौकी का प्रभार दिया गया है। रमाकांत सिंह को उमर्दा चौकी भेजा गया है। धर्मेंद्र मिश्रा को एडिशनल एसपी के पेशी कार्यालय में तैनात किया गया है।
रुद्र भानु तिवारी को सीआरयू का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राम विलास और सत्यपाल सिंह को न्यायालय की सुरक्षा में तैनाती मिली है। एसआई सूरज किशोर को छिबरामऊ थाने में भेजा गया है। मुख्य आरक्षी जगनेश कुमार सहित छह सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है।