छिबरामऊ। नहर निरीक्षण भवन में एनडीए घटक दलों के जिलाध्यक्षों की बैठक रविवार को हुई। इसमें राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष ने खाद की किल्लत का मुद्दा रखा। इस पर सभी दलों ने सर्वसम्मति से समस्या से निजात के लिए अफसरों से वार्ता किए जाने का निर्णय लिया।
रालोद जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि किसानों को खाद की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। एनडीए के जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अफसरों के सामने समस्या रखी जाएगी। सरकार की साख को गिरने नहीं दिया जाएगा। सुभासपा जिलाध्यक्ष अनूप कश्यप ने कहा कि एनडीए गठबंधन की और अधिक मजबूती के लिए नियमित बैठकें जरूरी है। हम सभी को एक दूसरे के विचारों की जानकारी होगी, तभी हम मिलकर काम कर सकेंगे। रालोद जिला उपाध्यक्ष श्रेयस द्विवेदी ने एनडीए घटक दल के कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में अपना दल जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार आदि मौजूद रहे।