फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक जाम रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
जीटी रोड पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के पूर्वी बाईपास पर सरिया लदा ट्राला फंसने से जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस फंसने से रोगी तड़पते रहे। स्कूली वैन फंसने से बच्चे भी परेशान हुए। लोगों ने कड़ी मेहनत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के पूर्वी बाईपास पर सरिया लदा ट्राला तिरछा खड़ा होने से जाम लग गया। यह ट्राला सौरिख की तरफ से दिल्ली की ओर जा रहा था। पूर्वी बाईपास पर एक ओर सड़क खुदी होने से ट्राला फंस गया। काफी मशक्कत के बाद भी चालक इसे निकाल नहीं पाया। इससे जीटी रोड के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में एक एंबुलेंस और स्कूली वाहन फंस गया। पूर्वी बाईपास पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान जाम को खुलवा पाने में सफ ल नहीं हो पा रहे थे।
हालात बिगड़ने पर युवकों ने जाम को खुलवाने का प्रयास शुरू किया। युवकों के प्रयास के बाद ट्राला हट पाया। लगभग दो घंटे तक चली मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें