फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डेंगू का कहर बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में हर रोज जांच में नए रोगी मिल रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं। शुक्रवार को ब्लड की जांच में डेंगू के पांच नए रोगी मिले हैं। डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 127 पहुंच गई है।
विज्ञापन

नवंबर माह का दूसरा पखवारा लगने के बावजूद इस बार डेंगू रोग थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर हर रोज सैकड़ों की संख्या में वायरल, दिमागी बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। जांच में अधिकांश मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। शुक्रवार को हुई ब्लड जांच में उदैतापुर निवासी उर्मिला दुबे, दाईपुर निवासी रेशमा, सलेमपुर निवासी अरविंद, शिवपुरा निवासी खेमकरन, तलैया चौकी निवासी सुधा, उदैतापुर निवासी प्रिया में डेंगू के लक्षण मिले हैं। सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि डेंगू रोग के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। इनमें तीन रोगियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें