कन्नौज। पुलिस ने घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
सोमवार रात कोतवाल विकास राय और सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी ने रंगियनपुर्वा निवासी विनोद दोहरे पुत्र वीरा को मानपुर रोड पर शराब ठेका के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 545 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कोतवाल विकास राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध शराब का कारोबार करने और चोरी के मामले दर्ज हैं। कई दिनों से वह नशीले पदार्थ का धंधा कर रहा था। उसे जेल भेज दिया गया।
वहीं उप निरीक्षक रामाज्ञा चौबे ने बक्सीपुरवा निवासी जितेंद्र पुत्र विश्राम को मेहंदीपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास तमंचा मिला है। उप निरीक्षक ने बताया कि जितेंद्र चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहा था। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।