कन्नौज। दुर्घटना के बाद लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 10 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 37 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
सौरिख कस्बा निवासी राजेश कुमार(30) मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। सिर में चोट आने पर परिजनों ने 18 दिसंबर को मेडिकल कालेज लखनऊ में भर्ती कराया था। यहां जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कोविड-19 वार्ड में भर्ती किया गया था। सोमवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई ।