फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। नशीला पदार्थ खिला महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल किया जा रहा है। मांग पूरी न करने पर वीडियो वायरल करने धमकी दी जा रही। परेशान महिला कई बार जान देने की कोशिश कर चुकी है। इस मामले में तिर्वा कोतवाली पुलिस ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि पति दिव्यांग हैं। वह बिनौरा गांव के ललित से अपने भाई की नौकरी लगवाने की बात कर रही थी। इससे उसका घर पर आना-जाना था। वह मुझसे बात करने लगा। कई बार उसने अपने साथ मेरी फोटो खींचने की कोशिश की। मैंने मना कर दिया। एक दिन वह मुझे अपने साथ कन्नौज शहर के मंदिर ले गया। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर मेरे साथ अश्लील वीडियो बना लिया। वह वीडियो और फोटो दिखाकर भाग चलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर पति और बच्चों को मार डालने की धमकी दी।
बताया कि धमकी से क्षुब्ध होकर कई बार आत्महत्या का प्रयास किया। बच्चों के कारण बच गई। पति ने मेरे नाम प्लाट लिया है। मकान बनवाया है। आरोपी इसे हड़पने की आरोपी साजिश रच रहा है। आरोपी की पत्नी बीना ने भी घर आकर पति को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें