फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप खराब, गेहूं फसल पर सिंचाई का संकट

विज्ञापन
ताहपुर का खराब राजकीय नलकूप। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। करीब छह माह से ताहपुर का राजकीय नलकूप खराब चल रहा है। इससे तीन गांवों के तमाम किसानों की गेहूं की फसल सूखने की कगार पर है। किसान अधिकारियों से नलकूप ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी कुछ नहीं हो रहा।
विज्ञापन

इलाके के चौतराहार, भवानीसराय और ताहपुर के किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए 18 साल पहले ताहपुर में राजकीय नलकूप स्थापित किया गया था। करीब छह माह से नलकूप की मोटर खराब है। इससे किसानों को सिंचाई के संकट से जूझना पड़ रहा है। मौजूदा समय गेहूं की फसल सूखने की कगार पर है। किसान सुरेशचंद्र, प्रदीप कुमार, अजय सिंह, संतोष कुमार, बाबूराम, नरेंद्र और राजेश कुमार ने बताया कि कई बार अधिकारियों से नलकूप ठीक कराने के लिए कहा गया। सुनवाई नहीं हो रही है।
जेई सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नलकूप बालू देने लगा था। इसके बाद मोटर फुंक गई। नलकूप रीबोर होने की स्थिति है। रीबोर स्वीकृति के बाद नई बोरिंग कराकर नलकूप ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें