फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार चाचा ने ही की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर स्थित इंटर कालेज में युवक की हत्या उसके ही चौकीदार चाचा ने की थी। हालांकि चौकीदार का कहना है कि तमंचा लोड करते समय धोखे से गोली चल गई थी। पुलिस ने आरोपी चौकीदार चाचा को गिरफ्तार कर खुलासा करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

छिबरामऊ कस्बा के कस्सावान मोहल्ला निवासी अजय कुमार राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कालेज में चौकीदार था। उसके साथ घर में मैनपुरी के बेवर थाना के गांव भरतपुर का भतीजा रंजीत भी रहता था। कभी-कभी रंजीत चाचा की जगह रात को कालेज में ड्यूटी करने चला जाता था। 19 फरवरी की रात को रंजीत ड्यूटी करने गया था। रात लगभग 11 बजे कुर्सी पर रंजीत का शव मिला था। गोली लगने से उसके सिर का एक हिस्सा उड़ गया था। पुलिस आने पर चौकीदार चाचा अजय कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की पूछताछ में बयान में अंतर आने पर पुलिस ने कड़ाई की तो कांड का खुलासा हो गया।
सोमवार को खुलासा करते हुए एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि अजय कुमार अपने पास एक तमंचा रखता था। घटना वाली रात रंजीत और अजय कुमार कालेज में थे। इस दौरान अजय तमंचा चेक कर रहा था। इसी बीच फायर हो गया और कुर्सी पर बैठे रंजीत के कनपटी में गोली लग गई। इससे सिर के एक हिस्से समेत कनपटी उड़ गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए अजय ने तमंचा गायब कर दिया था और हत्या का आरोप लगाने लगा था। उसने स्कूल के पास ही झाड़ी में तमंचा छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें