फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं चलेगी कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रेलवे क्रॉसिंग पर समतलीकरण के चलते रेलवे ट्रैक पर छह घंटे के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से मंगलवार को कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इज्जतनगर मंडल के फर्रुखाबाद-कासगंज रेलवे खंड पर धौरपुर फाटक के पास समतलीकरण कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसकी वजह से रेलवे ट्रैक पर छह घंटे के लिए ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। इससे कासगंज से कानपुर-अनवरगंज जाने वाली कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस को मंगलवार को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन रोजाना दोपहर 12.20 बजे पर अपने निर्धारित समय पर कन्नौज स्टेशन पर आती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें