फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर -घर जाकर टीम करेगी मरीजों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विनोद दीक्षित अस्पताल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और सांसद सुब्रत पाठक ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। सांसद सुब्रत पाठक ने संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाई।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान दौरान मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
टीम बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पहचान करेगी। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। इसके तहत 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

मंत्री असीम अरुण और सांसद सुब्रत पाठक ने अभियान को सफल बनाने के लिए जनता की सहभागिता एवं योगदान को महत्वपूर्ण बताया। सीडीओ आरएन सिंह, अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी, संचारी रोग नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. डीपी आर्या, डॉ. ब्रजेश शुक्ला, सह जिला मलेरिया अधिकारी मुकेश दीक्षित, युनीसेफ से आशुतोष बाजपेयी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी और संगिनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार एवं पोषण उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें