फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालात में मौत, खाई में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:37: अस्पताल में मौजूद परिजन व बदहवास पत्नी प्रियंका। संवाद
विज्ञापन


-राहगीरों ने सड़क किनारे बाइक व युवक को खंती में पड़ा देख कर दी पुलिस को सूचना
- सौरिख बाजार से वापस लौटते समय हादसे की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख (कन्नौज)। बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के नगला तार निवासी रवि राजपूत (30) दो जुलाई को विशुनगढ थाना क्षेत्र के खजुरागढ़ स्थित अपनी ससुराल में साले सचिन पुत्र सतीश राजपूत की शादी में शामिल होने पत्नी, दो बेटियों व एक बेटे के साथ आए थे। परिजनों के अनुसार शनिवार को बरात वापस लौटने के बाद रवि बाइक से अकेले सौरिख बाजार गए थे। देर शाम करीब सात बजे लौटते समय सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर के पास ईशन नदी पुल से पहले हादसे का शिकार हो गए। हादसा किस तरह हुआ इसकी किसी को जानकारी नहीं है। राहगीरों ने बाइक को सड़क किनारे पड़ा देखा और युवक को खंदी में, तब घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि को सीएचसी सौरिख पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। पत्नी प्रियंका पति का शव देखकर बेहोश हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों व एक बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें