फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 151 मीटर तिरंगे के साथ निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कायमपुर स्थित आदर्श बाल विकास इंटर कॉलेज के छात्रों ने 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए विद्यार्थियों ने नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरकर लोगों में राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। प्रभात फेरी के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य प्रवीण यादव एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं 151 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर आगे बढ़े। विद्यार्थी भारत माता की जय, वंदे मातरम और अमर शहीदों का बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे। प्रभात फेरी मुख्य बाजार और प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में सजे छात्र-छात्राएं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। उनके रूप और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान खींचा। इस दौरान रामशंकर सिंह यादव, रक्षपाल सुरेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें