फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल, सिम तोड़ा फिर दे दी जान

विज्ञापन
अर्पित की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मानीमऊ (कन्नौज)। दीपावली पर शराब के नशे में घर पहुंचे युवक को परिजनों ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने अपना मोबाइल और सिम तोड़ दिया। इसके बाद रात को गांव के बाहर जाकर शर्ट का फंदा बनाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव बंशरामऊ निवासी अर्पित उर्फ गोलू (19) पुत्र परशुराम शनिवार की शाम दीपावली की पूजा के समय शराब के नशे में घर पहुंचा था। इससे परिजनों ने उसे डांट दिया। इस बात को लेकर गुस्से में उसने मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद सिम भी तोड़ दी। परिजनों से कानपुर जाने की बात कह कर वह घर से निकल आया। गांव के बाहर नरेंद्र पाल के खेत में लगे पेड़ की डाल पर शर्ट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पेड़ की झुकी डाल के साथ जमीन को छूता शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचेे परिजनों के होश उड़ गए।
परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें