फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता वृद्ध का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट(कन्नौज)। घर से शुक्रवार को लापता वृद्ध का शव गांव के बाहर तालाब में शनिवार सुबह उतराता मिला। इससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

सरायप्रयाग चौकी इलाके के ग्राम पालमपुर निवासी रामनाथ (70) शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे जानवरों के लिए हरियाली लेने घर से निकले थे। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने गांव सहित आसपास खोजबीन की। पता नहीं चल सका। सुबह गांव के लोग नित्य क्रिया के लिए तालाब के पास गए थे। यहां किनारे रामनाथ के जूते और खुरपी देख तालाब का निरीक्षण किया। पानी में शव उतराता देख गांव में सूचना दी। शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
बेटे रिंकू ने हत्या की आशंका से इनकार किया है। कहा कि शौच क्रिया के दौरान शरीर पर नियंत्रण न रख पाने की वजह से डूब गए होंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। रामनाथ खेतीबाड़ी करते थे। चार भाइयों में सबसे बड़े थे। दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें