फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कुरकुरे का लालच देकर बालक के साथ कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कुरकुरे का लालच देकर एक युवक 10 साल के बालक को गुरुवार को बहाने से अपने घर ले गया। वहां पर बालक के साथ युवक ने कुकर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के लिए समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन




नगर की एक काॅलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक दोपहर के समय पास में रहने वाले बालक को कुरकुरे दिलाने के बहाने काॅलोनी के अपने घर में में ले गया। घर पर बालक के साथ उसने कुकर्म किया। घर पहुंचकर बच्चे ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक के हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने अभी तक युवक के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें