फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बदमाशों नेदिनदहाड़े दुकानदार से 3.42 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। किराना दुकान का सामान लेने पिकअप से जा रहे दुकानदार पर शनिवार को काली नदी पुल के पास बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने रॉड व सरिया मारकर पिकअप क्षतिग्रस्त कर दी। पिकअप रोकने पर बदमाशों ने दुकानदार के साथ मारपीट की और 3.42 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र के ग्राम जरारा निवासी मोहम्मद परवेज ने बताया कि किराना की दुकान है।वह पिकअप से खरीदारी के लिए छिबरामऊ आ रहे थे। साथ में गांव का ही शैफ भी था। एक बाइक व एक स्कूटी से पीछा कर रहे तीन लोगों ने काली नदी पुल पार करते ही उसकी पिकअप पर रॉड पर सरिया से हमला कर दिया। पिकअप रोकने पर बदमाशों ने मारपीट करते हुए छीना झपटी शुरू कर दी। बदमाशों ने खरीदारी के लिए रखे 3.42 लाख रुपये लूट लिए और छिबरामऊ की तरफ भाग गए।
हेल्पलाइन नंबर पर दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परवेज ने बताया कि रुपयों में 80 हजार उसके थे। वहीं 1.10 लाख रुपये अकील के तथा 1.50 हजार शादाब व अमन के बिना गिने हुए फुटकर रुपये थे। लूट को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों में से एक-दो को पहचान लिया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि दुकानदार के बयान के आधार पर पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें