फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पेड़ गिरने से गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग चार घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिकपुर। बारिश के साथ हवाएं चलने से चांदनी का पुराना पेड़ शनिवार को अचानक सड़क पर गिर गया। इससे गुरसहायगंज-फतेहगढ़ रोड चार घंटे तक जाम रहा और वाहनों का आवागमन ठप हो गया। वहीं, पेड़ की चपेट में आकर हाईटेंशन लाइन का पोल टूट गया। इससे 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात में आपूर्ति शुरु हुई।
विज्ञापन


क्षेत्र के रामाश्रम स्थित राणाजी पेट्रोल पंप के नजदीक गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर चांदनी का एक पुराना पेड़ सुबह नौ बजे बारिश व हवा से अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। अफसरों की लापरवाही के चलते चार घंटे बाद पेड़ कटवाकर हटवाया गया। इस बीच वाहनाें का आवागमन बिल्कुल ठप रहा। यातायात बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। समधन चौकी प्रभारी संजीव कटारा मौके पर पहुंचकर मजदूरों को लगाकर दोपहर एक बजे पेड़ हटवाया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
जाम की वजह से बड़े वाहन सड़क पर खड़े रहे। छोटे वाहनों को पुलिस ने मलिकपुर-ईदगाह मार्ग से ग्राम महोना होते हुए रामाश्रम से डायवर्ट किए गए। वहीं, रायपुर फीडर को जाने वाली हाईटेंशन लाइन के सात पोल टूटकर धराशाई हो गए। इस वजह से 15 गांवों की सप्लाई ठप हो गई। सिकंदरपुर एसडीओ अगत्स्य मौर्या व उपकेंद्र के जेई रामकुमार ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर पड़े पोलों को हटवाया।
विज्ञापन


बिजली से चार महिलाएं झुलसीं, एक गंभीर

फोटो:13: गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती झुलसी महिलाएं। संवाद



जलालाबाद। बारिश के दौरान धान की रोपाई करते समय शनिवार को बिजली गिरने से चार महिलाएं झुलस गईं। तीन महिलाओं को गुरसहायगंज सीएचसी तथा गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



क्षेत्र के गांव खुदलापुर में राकेश वर्मा के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। इसमें पत्नी अंजू, गुड्डी, सुमन व ज्योतिधान की रोपाई कर रही थीं। सुबह 10 बजे बरसात के दौरान अचानक तेज बिजली चमकी और महिलाएं बिजली की चपेट में आ गईं। इससे झुलसकर चारों महिलाएं झुलस गईं। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी सुभाष की पत्नी गुड्डी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। अन्य घायल तीन महिलाओं को गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। उधर, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव वसावनपुर्वा निवासी वीरभान शर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे घर के बाहर बंधी मवेशी बिजली की चपेट में आकर मर गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें