जसोदा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत बशीरापुर भाट में गुरुवार को जन संवाद शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
शिविर का आयोजन शाम चार से छह बजे तक किया गया। मंत्री असीम अरुण ने बताया कि गांव में वाटर कूलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने उत्सव भवन और बारात घर जैसे अन्य विकास कार्यों के शीघ्र निर्माण का भी आश्वासन दिया। मंत्री ने इस दौरान गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवनीश दोहरे और खंड विकास अधिकारी रतिराम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।