सौरिख। राज्यमंत्री बनने के बाद विधायक कैलाश राजपूत पहली बार बिना किसी लाव-लश्कर व काफिले के साथ शुक्रवार की देर शाम ग्राम बहादुरपुर व सौरिख पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।
विधायक के नगर में आने की सूचना से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नादेमऊ चौराहे से लेकर कई जगहों पर स्वागत द्वार व पंडाल लगाकर नगर को सजाया गया था। ढोल की थापों के बीच भाजपाइयों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। दो गाड़ियों से जैसे ही विधायक बहादुरपुर गांव पहुंचे, समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
सौरिख में नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता दिलदार हुसैन नकवी ने राज्यमंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके अलावा जगह-जगह सजे पंडालों में मौजूद भाजपाइयों ने मालां, शाल व पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, ओमी चतुर्वेदी, आदेश दुबे, दीपू गुप्ता, लालू राजपूत, पंकज राजपूत, रामू गुप्ता, जीतू हजेला, अनिल पाल आदि मौजूद रहे।
खड़िनी में किया गया अभिनंदन
कस्बे में जगह-जगह विधायक कैलाश राजपूत का लोगों ने पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर कैलाश नारायण, बृजेश शाक्य, डाॅ. विजय बहादुर गुप्ता, रोहित गुप्ता, आमोद गुप्ता आदि कस्बे के व्यापारियों ने स्वागत किया।