फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

Mon, 12 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला सराफान में बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नगदी समेत कीमती सामान पार कर दिया। सुबह गेट के ताले टूटे पड़े देख लोगों को घटना की जानकारी हुई। मकान मालिक ने इसकी सूचना पीड़ित को दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी, पर देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


मोहल्ला सराफान निवासी सभासद सावित्री पांडेय के मकान में किराए पर मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के जिला सचिव अवधेश यादव निवासी कूकापुर बहादुरपुर अपने परिजनों के साथ रहते हैं। 10 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी पूनम यादव और बच्चों के साथ बाइक से अपने पैतृक गांव गए थे।

घर पर ताले पड़े थे। रविवार की रात चोरों ने धावा बोलकर बंद पड़े मकान के ताले तोड़ कर कमरे में रखी सेफ का लॉक तोड़ दिया। चोरों ने सेफ में बैनामा कराने के लिए रखी लगभग ढाई लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने जब गेट के ताले टूटे पड़े देखे तो सूचना मकान मालिक को दी। उन्होंने तत्काल सूचना अवधेश और कोतवाली पुलिस को दी। कुछ ही देर में अवधेश अपने परिजनों के साथ घर पहुंच गए। कमरे का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। सेफ से जेवरात और नगदी गायब देख उसकी पत्नी रोने लगी।

अवधेश ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी का काम करते हैं। चोर ढाई लाख रुपये की नगदी समेत तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात भी चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, पर देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें