फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत ल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ट्रेन की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद किया। पुलिस आधार कार्ड के जरिए उसके परिजनों को तलाश रही है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब ढाई बजे फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर कानपुर-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस जा रही थी। इस दौरान जिला अस्पताल के सामने जसौली रेलवे क्रासिंग के पास करीब 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया।
लोगों ने हादसे की जानकारी कोतवाल आलोक कुमार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पैंट की जेब से राजीव कुमार निवासी सुभाष नगर तिर्वा के नाम से आधार कार्ड और 20 रुपये बरामद किए। कोतवाल ने बताया कि तिर्वा कोतवाली पुलिस को सूचना देकर परिजनों को हादसे की जानकारी देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें