फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी और किसान एक गाड़ी के दो पहिये: प्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। व्यापारी और किसान एक गाड़ी के दो पहिये हैं। दोनों के ही हित एक दूसरे से जुड़े हैं। उक्त विचार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने गल्ला आलू व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदेश गुप्ता के स्वागत समारोह में व्यक्त किए।
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने मोहल्ला इब्राहिमगंज में उनका स्वागत किया। गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सत्यम गुप्ता तथा स्वाति गुप्ता ने शाॅल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर सम्राट अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक ओमकार शाक्य ने विश्व की सबसे ऊंची 108 फीट अशोक स्तंभ के निर्माण की जानकारी दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता उर्फ लालू, आलोक गुप्ता नीटू, आकाश कश्यप, अक्षय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें