कन्नौज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं के साथ समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को ज्ञापन सौंपा। इसमें 2021-2022 की छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की।
बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-2022 में बहुत से छात्रों को अभी छात्रवृत्ति नहीं मिली है, जिससे उन्हें पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि कोरोना महामारी की वजह से पहले ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाई चौपट हो चुकी है।
छात्रों ने विनोद दीक्षित अस्पताल में समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण को ज्ञापन सौंपकर छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की है। इस दौरान कानपुर प्रांत मंत्री विक्रांत अग्निहोत्री, शिवम, आकाश राजपूत, अभिषेक, पवन, रोहित, प्रांशी, तनु, साधना, नैंशी और शिखा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।