फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के बाद अब भाकियू ने भी उठाई एलीवेटिड पुल की मांग

विज्ञापन
बैठक में मौजूद नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा, एनएचएआई के अभियंता आकाश विक्रम व किसान नेता। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर क्षेत्र में चल रहे नेशनल हाईवे चैड़ीकरण के विरोध में व्यापारियों के बाद अब भाकियू (किसान) भी उतर आई है। तहसील सभागार में गुरुवार की शाम एनएचएआई व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में किसान नेताओं ने एलीवेटेड पुल निर्माण की मांग की। साथ ही अधिकारियों को पुल न होने पर समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन

तहसील सभागार में नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा, एनएचएआई के अभियंता आकाश विक्रम के साथ किसान नेताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के चलते निगम मंडी के पास हाईवे आथॉरिटी सड़क के दोनों ओर दीवार बनानी शुरू कर दी है।
दीवार बनने से क्षेत्रीय किसानों को कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही नगर का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। किसानों के साथ जनहित को देखते हुए नगर में एलीवेटेड पुल निर्माण कराया जाएगा। अभियंता आकाश विक्रम ने किसान नेताओं की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने एवं समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वास दिया। जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि हाईवे के चौड़ीकरण में अगर जनता के लिए परेशानी का सबब बना तो भाकियू आसपास के किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों के साथ आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर अनुराग त्रिपाठी, डॉ. रजनीश दुबे, अन्नू चतुर्वेदी, डॉ. अभिषेक पाठक, अनिल चतुर्वेदी, पुनीत दुबे, शीलू तिवारी, सुरेंद्र तोमर, शांतनु यादव, अमित शाक्य, अनार सिंह पाल व बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गानारायन सिंह, महासचिव सुशील पांडेय भी मौजूद रहे। बता दे कि इससे पहले नगर के व्यापारियों ने भी एलीवेटेड पुल के निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें