कन्नौज। जिला अस्पताल में करीब एक महीने से जरूरी दवाओं की किल्लत चल रही है। मरीजों को मेडिकल स्टोर से दवायें खरीद कर अपना इलाज कराना पड़ रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओर से शासन को दवाओं की मांग के बारे में पत्र भेजा गया। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को भी दी गई है।
मौसम में बदलाव के चलते रोजाना जिला अस्पताल 200 से 300 के करीब मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर मरीज वे होते हैं, जिन्हें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, बुखार, खांसी, नाक, कान, गला व पेट संबंधी बीमारी की समस्या होती है। अस्पताल में मुफ्त में इलाज की आस लिए मरीज पहुंचते तो हैं, लेकिन अस्पताल में मरीजों को इन दिनों दवायें नहीं मिल पा रही हैं। इस वजह से मरीजों को इलाज कराने के लिए बाहर के मेडिकल स्टोरों से दवायें खरीदनी पड़ रही हैं।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि दवाओं की मांग को लेकर शासन और जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। जल्द ही मरीजों को पूरी दवायें उपलब्ध हो जाएंगी।
अस्पताल में ये दवायें नहीं
लेसिक्स, रेनटेक, एनएस (500 एमएल),
डेरिफाईलीन, एविल, डाई साक्लिोमिन, रेनीटिडीन, डाईकिलो, सीपीएम, गीलीप्रईट, डाइजीन सीरप, ओमेज समेत कई इंजेक्शन, सीरप और दवाओं की किल्लत होने पर शासन और डीएम को डिमांड के लिए पत्र भेजा गया है।