फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मेडिकल कालेज के कूडा संयंत्र की चिमनी टूटकर घर पर गिरी, कई लोगों की जान पर बनी

Mon, 02 Aug 2021 02:12 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी कन्नौज, संवाद न्यूज एजेंसी

सार

मेडिकल कालेज में कूड़ा जलाने के लिए लगे मशीन की चिमनी तेज हवा के चलते टूटकर कालेज के बाहर बने मकान की छत पर जा गिरी। छत पर गिरने से घर के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
जब मेडिकल कालेज के कूडा संयंत्र की चिमनी टूटकर घर पर गिरी, कई लोगों की जान पर बनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिर्वा मेडिकल कालेज में कूड़ा जलाने के लिए लगी मशीन की चिमनी तेज हवा के चलते टूटकर काॅलेज के बाहर बने मकान की छत पर जा गिरी, जिससे घर में मौजूद लोगों की जान पर बन गई, उनमें तेज आवाज के साथ ही अफरा-तफरी मच गई। वे तुरंत चिल्लाते हुए बाहर की ओर दौड़े।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में कूड़ा जलाने के लिए यंत्र लगाया गया है। कूड़ा जलाने के दौरान प्रदूषण कालेज में न हो, इसके लिए उसका धुआं निकालने के लिए करीब 40 फीट की चिमनी उसके ऊपर लगाई गई थी। काॅलेज में कूड़ा जलाने का यंत्र करीब दो साल से बंद पड़ा है। रविवार को हल्की बारिश व हवा के दौरान कूड़ा संयंत्र की चिमनी टूटकर कालेज के पीछे नुनारी गांव निवासी सर्वेश यादव की छत पर जा गिरी। चिमनी गिरने की आवाज को सुन कालेज कर्मचारियों व उसके आसपास ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने जब जाकर देखा तो चिमनी टूट कर गिर पड़ी थी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें