फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट हुई बारिश, आकाशीय बिजली से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 22 रोते बिलखते शिवम के परिजन। संवाद
विज्ञापन

फोटो 23 शिवम की फाइल फोटो।
बूंदाबांदी में बिजली गिरी, युवक की मौत
- हल्की बारिश से कुछ देर रात गर्मी से मिली राहत, धूप निकलते ही बढ़ा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
जसोदा(कन्नौज)। जिले में सुबह अचानक आसमान में काले बादल छा गए। हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब पांच बजे जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवा चलने के साथ तेज बिजली गरजने लगी। इस दौरान सुबह खेतों की ओर निकले गुरसहायगंज कोतवाली के जसोदा में शिवम (21) पर बिजली गिर गई। इससे मौके पर ही शिवम ने दम तोड़ दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं कुछ देर बूंदाबांदी के बाद सुबह नौ बजे तेज धूप निकल आई। इससे तापमान बढ़ और लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी हुई है फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें