फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव दंपत्तियों के जीवन में आई बसंत बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत पंचमी के मौके पर भारत विकास परिषद ने शनिवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। इसमें 14 जोड़े एक-दूसरे के हमसफर बने। इस दौरान दूल्हा व दुल्हनों का जोरदार स्वागत किया गया। गृहस्थ जीवन शुरु करने के लिए उन्हें कई उपहार दिए गए। बाद में भावपूर्ण माहौल में सभी को विदा किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अनुज कुमार झा ने किया। उन्होंने आयोजकों हौसलाफजाई करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम लगातार होने चाहिए। कुंज बिहारी धर्मशाला में आयोजित समारोह में बाराती के तौर पर डीएम भी शामिल हुए। शादी करने वाले जोड़ों की बारात में उनके परिजन व रिश्तेदारों ने भी शिरकत की। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनकी अगवानी की गई। चेयरमैन सरोज पाठक ने भी बारातियों का स्वागत किया और नव दंपति को आर्शीवाद प्रदान कर उनके सुखमय जीवन की कामना की।

जयमाल कार्यक्रम के दौरान एडीएम रमेश चंद्र यादव ने नव युगलों को आर्शीवाद दिया। दंपति को परिषद के पदाधिकारियों की तरफ से गृहस्थी का जरूरी सामान भेंट किया गया। शाखा के अध्यक्ष प्रदीप शंकर दुबे, सचिव रतन गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनूप केलकर, रमेश मेहरोत्रा, संयोजक राकेश कुमार, हरस्वरूप वर्मा की देखरेख में विवाह की रीति-रिवाज व रस्में वेद मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान डा. धीरेंद्र दुबे, रघुवीर झा, रामशंकर झा, मधुलता दुबे, पारुल मेहरोत्रा, प्रभा गुप्ता, कुसुम, शोभा  मेहरोत्रा ने भी व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें