जिले भर में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में जहां स्कूल स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की अराधाना की। इस दौरान छात्र पीले रंग के परिधानों में नजर आए। वहीं जिले के शीतगृहों में भी शीतगृह मालिकों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
माया देवी इंटर कालेज में बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना बड़ी धूमधाम से की गई। आचार्य पंडित ग्रीशचंद्र मिश्रा ने पूजा कराई। प्रबंधक सुरेश चंद्र पाल, प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह पाल सहित छात्रों ने आहूतियां डाली। इस दौरान महेंद्र सिंह यादव, विमल विनोद भदौरिया, सुशील कटियार, एचसी कटियार, कमालुद्दीन, कृष्णकांत पाठक, अनुराधा कटियार सहित अन्य मौजूद रहे।
कन्नौज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रदीप तिवारी, वंदना तिवारी, प्रधानाचार्य शिवानंद उपाध्याय ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। छात्रों ने पतंगे उड़ाकर आसमान को रंग-बिरंगी पतंगों से शोभायान कर दिया। नगर के कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर कालेज में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का अर्चन,वंदन और यज्ञाहूतियां के द्वारा स्मरण किया गया।
यज्ञाचार्य प्रभाकर दीक्षित के सानिध्य में सभी छात्रों व आचार्यो ने प्रभुदित मन से यज्ञाहूतियां दी। इस मौके पर संजीव गुप्ता, रामशरण राजपूत, ब्रजकिशोर त्रिपाठी, मनोज दीक्षित, रणवीर सिंह चौहान, अरविंद यादव, सुशील कुमार, भीष्म यादव, आदेश कुमार, शांतनु शुक्ल, धमेंद्रनाथ मिश्र, आलोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
बसंत पंचमी पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जन्म पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शांतिनिकेतन देविनटोला सरायमीरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महायज्ञ में एक बटुक का यज्ञोपवीत संस्कार, तान्या का मुंडन संस्कार, प्रज्ञा का नामकरण संस्कार व कई बच्चों के विद्याम्भ व अन्न प्राशन आयोजित हुए।
सैकड़ों लोगों ने मां गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर उमेश मिश्र, विवेक भारद्वाज, गीता मिश्रा, रश्मी भारद्वाज, ममता शर्मा, इंदिरा चौहान, इंद्रदेव बाजपेयी, सुधा गुप्ता, अवधेश गुप्ता, प्रमित गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का जन्म दिन पर पूजा अर्चना की गई। यज्ञ आचार्य चंद्रकांत बाजपेयी ने गायत्री मंत्र का जाप करते हुए हवन कराया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा.केपी विश्वास, उपाध्यक्ष रामशंकर गुप्ता, प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता, त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी, सुधींद्र प्रताप सिंह, रामाधार राजपूत, राजीव वर्मा, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से सिद्धपीठ मंदिर फूलमती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदिशा से आए सुरेश चंद्र पुजारी ने कहा कि जीवन में सदगुणों का समावेश करें। संस्कारित जीवन जीने से ही व्यक्ति का कल्याण होगा।
बानप्रस्थी स्वामीनंद किशोर ने कहा कि जीवन में बसंत लाना है तो आपको श्रेष्ठ कार्य करने होंगे। सतकर्म के लिए सतत प्रयत्नशील रहो। सोनू शर्मा ने गीतों के माध्यम से वातावरण को भक्तिभाव पूर्ण बनाया। कार्यक्रम में सुंदरी सैनी, सरोज श्रीवास्तव, माया गुप्ता, मीरा श्रीवास्तव, रंजीत कश्यप, मनीष कुशवाहा, रामसेवक यादव, सोनू यादव, अमित बाथम, सत्यप्रकाश, संजीव गुप्ता, निक्की, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
नजरापुर प्रतिनिधि के अनुसार बसंत पंचमी का पर्व पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मना। हालांकि आम का बौर कम ही नजर आया। श्रीदुलारेलाल स्मारक शिक्षा निकेतन स्कूल बेहरिन में बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा की। फगुहा, बेहरिन, बहादुरपुर, गंधरापुर, सहिल्लापुर, मिश्रनपुरवा, मीरपुर, मुरैेंया बुजुर्ग, जसपुरापुर गांव में भी जगह-जगह बसंत पंचमी पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।