फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जहर खाने वाली विवाहिता ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने वाली विवाहिता की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पिता ने पति पर मारपीट व उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हरदोई जिले के कासिमपुर निवासी तेजपाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पुत्री पायल की शादी सदर कोतवाली के गांव सरायशाह मोहम्मद निवासी देवी प्रताप के साथ 16 अप्रैल 2016 को की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति शराब के नशे में पुत्री से गालीगलौज व मारपीट कर उत्पीड़न करने लगा। आरोप है कि पति की यातनाओं से परेशान होकर पुत्री ने 23 जून को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को चिंताजनक बताते हुए कानपुर रेफर कर दिया था। परिजनों के अनुसार कानपुर में इलाज के दौरान पायल ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति देवी प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें