फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। दहेज में कार और प्लाट खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति पर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम ऊमरपुर निवासी हिमांशु पुत्री रामशरन ने बताया कि उसकी शादी जिला औरैया के थाना बिधूना अंतर्गत गांव पुर्वाविश्नू निवासी सुनील कुमार के साथ 12 फरवरी 2025 को हुई थी। ससुराल वाले प्लाट खरीदने के लिए 10 लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर 23 अप्रैल 2026 को पति सुनील कुमार, ससुर वेदप्रकाश, सास सिद्धश्री, देवर स्वदेश और सुमित ने घर से निकाल दिया। इसके बाद भाई ने ऊमरपुर गांव में 21 जून 26 को पंचायत बुलाई। उसी दिन ससुरालीजनों ने घर में घुसकर लात-घूसों से पीटा और माता पिता भाई को भी जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि शादी के पहले पति ने नागपुर के थाना प्रतापनगर की एक लड़की को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए थे। जिसमें पति के खिलाफ 2024 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी और वह जेल भी गए थे। यह बात ससुराल वालों ने शादी से पहले छिपाई। अब पति उसी महिला के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें