फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गर्भपात से इन्कार पर विवाहिता को जहर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। गर्भपात से इन्कार करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जहर पिला दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुरवा निवासी रुखसार ने सदर कोतवाली के गांव नाहरघाटी निवासी पति मोहम्मद अफगान,सास आबिदा बेगम,देवर अफजल, छोटू, गफ्फार व ननद शीबा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि पिता रईस ने 25 मई 2024 को मोहम्मद अफगान के साथ निकाह कराया था।
कुछ दिनों बाद उसके गर्भवती होने पर पति अफगान, सास आबिदा बेगम, देवरा अफजल, छोटू शीबा, गफ्फार गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगे। इन्कार करने पर 12 सितंबर को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। 30 अक्टूबर को वह लोग मायके आए और गर्भपात कराने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर मारपीट कर रूखसार को जहरीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें