कन्नौज। संदिग्ध हालात में रविवार की शाम विवाहिता की मौत हो गई। परिजन कुछ भी बताने से बच रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
तिर्वा क्षेत्र के ग्राम गूरा निवासी अरुण कुमार की 14 अप्रैल को खुशबू (18) के साथ शादी हुई थी। शाम अचानक खुशबू की तबीयत बिगड़ गई। अरुण परिजनों के साथ खुशबू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन कुछ बताने से बचते रहे। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से जानकारी मिली है शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट से ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।