फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीन अधिकारियों का गैर जनपद तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद के तीन जिला स्तरीय अधिकारियों का गैर जनपद तबादला हो गया। उनके स्थान पर आए नए अधिकारियों ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिराेही को मुजफ्फरनगर भेजा गया। मुजफ्फरनगर के संतोष कुमार ने जनपद में कार्यभार ग्रहण किया। इसी प्रकार समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह को गोंडा भेजा गया। उनके स्थान पर वेदप्रकाश मिश्रा जिम्मेदारी संभालेंगे। वह 16 जून को चार्ज लेंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीलदत्त का तबादला मुरादाबाद हो गया। उनके स्थान पर रायबरेली से आए डॉ. अनिल कुमार ने चार्ज संभाल लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें