विशुनगढ़। संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इटावा के थाना चौबिया के बरालोकपुर गांव निवासी वीरसेन ने पुलिस को बताया कि बेटी सुधा की शादी जुलाई 2021 को थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के नगला दुर्गा निवासी आशीष से की थी। गर्भवती होने पर उन्होंने सुधा को घर बुलाने की बात कही। इस पर पति आशीष, ससुर राजू, देवर शिवा आदि ससुरालीजनों ने मायके भेजने से मना कर दिया। उन्हें सूचना मिली कि रविवार रात करीब 10 बजे ससुरालियों ने सुधा की बेरहमी की पिटाई की है।
सुबह जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी का शव पड़ा मिला। उसकी दो वर्ष की बेटी नंदनी है। वीरसेन ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कश्यप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।