फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कई युवाओं ने अपना दल का थामा दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अपना दल (एस) की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला महासचिव आकाश कटियार के नेतृत्व में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास जताया।
विज्ञापन

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से शिवेंद्र सिंह, रंजीत कठेरिया, सरमन कठेरिया, अमित दोहरे, सुरजीत पाल और देवेंद्र पाल शामिल रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने कहा कि अपना दल (एस) समाज के सभी वर्गों की आवाज बनकर कार्य कर रहा है।
बैठक में जिला महासचिव शिव प्रकाश कटियार, जिला उपाध्यक्ष वीपी सिंह कटियार, किसान मंच जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह भदौरिया, सुनील वर्मा, आशीष कटियार, जिला मीडिया प्रभारी शिवम ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें