फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी केंद्र में ताला, किसान परेशान

विज्ञापन
तिर्वा मंडी में बंद पड़ा धान खरीद केंद्र, खुले में लगी किसानों की धान। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। साधन सहकारी समिति तिर्वा पांच दिन से बंद है। धान बेचने आने वाले किसानों के पंजीकरण के बाद भी तौल नहीं हो रही है। किसान लौटने को मजबूर है। जानकारी केंद्र प्रबारी के बीमार होने का मामला सामने आया है। एसडीएम ने दूसरा केंद्र प्रभारी नियुक्त करने के लिए विभागीय अफसरों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कस्बे की मंडी में विपणन शाखा और साधन सहकारी समिति से संचालित दो धान क्त्रस्य केंद्र खोले गए थे। मंडी में खुले साधन सहकारी समिति में अभी तक करीब चार क्विंटल धान खरीद हुई है। खरीदा गया धान क्रय केंद्र में पड़ा है। साथ ही सहकारी समिति में बीते पांच दिन से धान की खरीद नहीं हो रही। केंद्र बंद पड़ा है। पंजीकरण कराकर धान की बिक्त्रस्ी करने आए किसानों की धान तौल के लिए केंद्र पर पड़ी है। तौल न होने कारण किसानों के लिए परेशानी हो रही है।
एसडीएम जयकरन ने बताया कि साधन सहकारी समिति में पांच दिन से खरीद नहीं हो रही थी। इसकी मुख्य वजह केंद्र प्रभारी अचानक बीमार पड़ गए हैं। दूसरा केंद्र प्रभारी नियुक्त करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। जल्द ही प्रभारी नियुक्त के बाद किसानों की धान की खरीद होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें