फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति के खरीद केंद्र पर पहुंचे खाली पैकेट

विज्ञापन
मंडी समिति के धान खरीद केंद्र पर दो दिन से पैकेट के अभाव में धान खरीद प्रभावित होने के बाद मंगाए गए - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मंडी समिति के धान खरीद केंद्र पर मंगलवार को खाली पैकेट पहुंच गए। अभी किसानों के पैकेट में तौल की जा रही थी। इससे ज्यादातर किसान परेशान थे। अब खरीद शुरू होने से इन्हें राहत मिली है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में किसानों के पैकेट में तौल होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद अफसरों ने समस्या को संज्ञान में लेकर पैकेटों का इंतजाम किया।
विज्ञापन

जिले के कई धान खरीद केंद्रों पर खाली पैकेट न होेने से समस्या थी। इससे दो दिन से धान की खरीद प्रभावित हो रही थी। सोमवार को केंद्र पर खाली पैकेट नहीं थे। खरीद केंद्रों से किसानों को पैकेट आने के बाद तौल का भरोसा देकर लौटाया जा रहा था। जिन किसानों के पैकेट कटे व फटे नहीं थे, उनके पैकेटों में तौल की जा रही थी। किसानों से कहा गया था कि पैकेट आने पर इन्हें वापस कर दिया जाएगा। अमर उजाला के खबर छापने के बाद हरकत में आए विभाग ने खाली पैकेटों का इंतजाम किया। मंगलवार को एक हजार पैकेट मंगाए गए। इसके बाद केंद्र निरीक्षक ने धान की खरीद की।
मंगलवार सुबह के समय पहुंचे किसानों को पैकेट न होने की बात कहकर वापस कर दिया गया था। सुबह 11 बजे के बाद केंद्र पर खाली पैकेट पहुंचे तो केंद्र प्रभारी ने धान की खरीद की। दो दिन तक खरीद बंद रहने से करीब 15 किसानों का धान केंद्र पर इकट्ठा हो गया। केंद्र निरीक्षक प्रेम कुमार का कहना है कि किसान मनमाने तरीके से धान के पैकेट केंद्र पर इकट्ठे कर रहे हैं। इनसे सैंपल मांगा जा रहा है। सैंपल देखने के बाद टोकन दिया जाएगा। दी गई तारीख पर धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें